नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटरों का एक्ट्रेस पर दिल हारना कोई नई बात नहीं है। युवराज सिंह, विराट कोहली, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे नामी खिलाड़ियों ने भी बाॅलीवुड एक्ट्रेस के साथ ही जिंदगी बीताने का फैसला किया हुआ है। अब इनके साथ मनीष पांडे का नाम भी जुड़ गया है। खबर आई है कि मनीष ने अपना हमसफर भी फिल्म इंडस्ट्री की गलियों से ही ढूंढा है। मनीष पांडे साउथ एक्ट्रेस आश्रिता शेट्टी पर दिल हार बैठे हैं। ये दोनों ही जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। तारीख हुई तय मनीष-आश्रिता की शादी की तारीफ भी तय हो चुकी है। ये दोनों 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है, बैंगलोर के तेजतर्रार बल्लेबाज मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार उनकी शादी दो दिन में हो जाएगी, यह एक निजी समारोह होगा, जिसमे केवल उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया गया है। पांडे पिछले काफी समय से आश्रिता के साथ अपने रिश्ते को मान चुके थे, कई बार दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया था। 00:20 Sponsored Stains interrupting your carefree me-time? SPACES ...